• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश पाण्डेय के पत्र पर स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान,निजी अस्पताल व पैथालॉजी सेंटरों की जांच कर दिया नोटिस

आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश पाण्डेय के पत्र पर स्वास्थ्य विभाग ने लिया संज्ञान,निजी अस्पताल व पैथालॉजी सेंटरों की जांच कर दिया नोटिस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

कमलेश पाण्डेय

      8382048247

 

राजगढ़

,। जिले के आरटीआई कार्यकर्ता कमलेश पांडेय के शिकायत पत्र पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में संचालित निजी अस्पताल तथा पैथालॉजी सेंटरों पर बुधवार की दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आवश्यक कागजात न दिखाने पर निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर आवश्यक कागजात दिखाने का निर्देश दिया। सरकारी मानकों को ताख पर रखकर क्षेत्र में बहुतायत संख्या में निजी अस्पताल तथा सीएचसी राजगढ़ के मेन गेट के पास पैथोलॉजी सेंटर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। इन पैथालॉजी सेंटरों पर अनट्रेंड लड़के मरीजों की सभी प्रकार की जांच कर रहे हैं। बुधवार को सीएचसी राजगढ़ अधीक्षक डॉ. पवन कश्यप के नेतृत्व में डॉ. अनूप कुमार,फार्मासिस्ट पंकज शुक्ला, एसएन पांडेय तथा राहुल सिंह की टीम ने क्षेत्र में संचालित स्नेहा हॉस्पिटल, शिववेल फेयर,न्यू आयुष, विश्वास हॉस्पिटल सहित पैथोलॉजी सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान निजी अस्पतालों में गंदगी मिली। अस्पतालों में मरीज भी भर्ती किए हुए मिले। निजी अस्पतालो में बड़े-बड़े डिग्री धारक डॉक्टरों के नाम तो लिखे गए हैं। परन्तु मौके पर एक भी डॉक्टर नहीं मिले। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम ने अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर तीन दिवस के अंदर आवश्यक कागजात दिखाने का निर्देश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .