• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी ने छानबे विकासखंड के रामपुर घाट पर प्रस्तावित सेतु स्थल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने छानबे विकासखंड के रामपुर घाट पर प्रस्तावित सेतु स्थल का किया निरीक्षण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर 23 अगस्त 2024- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आज छानबे विकासखंड के रामपुर घाट गंगा नदी पर प्रस्तावित सेतु स्थल का मौके पर पहुंच कर निरीक्षण कियानिरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता सेतु निगम, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम के द्वारा बनाए गए प्रस्तावित पुल के नक्शा देख कर विस्तृत जानकारी ली गई। तत्पश्चात रामनगर से गंगा के उस पर गोपीगंज की तरफ बिसवरा गांव व ज्ञानपुर रोड पर गंगा किनारे जाकर निरीक्षण किया तथा सेतु निगम के दोनोंअधिकारियों से पुल से संपर्क मार्ग बारे में विस्तृत जानकारी ली । इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता सेतु निगम, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम आर0एस0 उपाध्याय उपस्थित रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .