
सेवानिवृत कर्मचारी का गंगापुर परिसर परिवार ने किया सम्मान।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
31 जुलाई दिन बुधवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ डॉ विभूति नारायण सिंह परिसर गंगापुर मे कार्यरत कैलाश पांडे सेवानिवृत्त हो गए, इस अवसर पर परिसर मे सभी अध्यापक, कर्मचारियों एवं सुरक्षा गार्डों की तरफ से बिदाई समारोह का आयोजन परिसर प्रभारी के कक्ष मे किया गया परिसर प्रभारी डॉ मनीष कुमार सिंह द्वारा कैलाश पांडे जी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया,वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ लक्ष्मी नारायण ,डॉ रमेश मिश्रा,डॉ सर्वेश कुमार मिश्रा, वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक नित्यानंद, और सफ़ाई कर्मचारियों की ओर से उमेश कुमार ने अंगवस्त्र ,माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह दे कर उन्हें सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में भैरोतालब के कार्यालय अधीक्षक संदीप मिश्रा ने भी पुष्प गुच्छ भेंट किया।
अपने संबोधन मे परिसर प्रभारी ने उनके सेवा काल के समय उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें कर्मठ, ईमानदार,और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व का धनी व्यक्ति बताया, उसके बाद डॉ रमेश मिश्र ने कैलाश पांडे और अपनी स्मृतियों को साझा किया। इस अवसर पर परिसर के सभी विभागों के अध्यापक कर्मचारी, सफ़ाईकर्मी मौजूद थे ।