
मरम्मत, गढ्ढा मुक्ति, साइनेज बोर्ड दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत में लाये तेजी-जिलाधिकारी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
अभियान चलाकर ओवरलोड गाड़ियों की करायी जाये जाॅच-जिलाधिकारीजिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज सड़क सुरक्षा सम्बन्धी बैठक की गयी, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु जनमानस को जागरूक किया जाये और दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र की सड़कों को गढ्ढा मुक्त करते हुए सड़कों की मरम्मत की जाये, उन्होंने कहा कि ओवरलोड वाहनों व बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले की जाॅच एआरटीओ, पुलिस विभाग आपस में समन्वय स्थापित करके अभियान चलायें, उन्होंने टोल प्लाजा से होकर जाने वाली सड़कों के गढ्ढों को गढ़्ढा मुक्त किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, उन्होंने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद सोनभद्र में स्थित ओवरब्रिज के नीचे खाली पड़े स्थानों पर सौन्दर्यीकरण हेतु क्या कार्य किये जा सकते हैं, उसके सम्बन्ध में कार्ययोजना बनायी जाये, जिससे कि नगर पालिका क्षेत्र स्वच्छ और सुन्दर दिखें, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता को सड़कों की मरम्मत और सड़कों के किनारे साईनेज बोर्ड लगाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दियें, उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को बेहतर ईलाज मिल सके और उसका जीवन सुरक्षित हो सके, इसके लिए बेहतर कार्ययोजना स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनायी जाये और एम्बुलेंस की संख्या को बढ़ाया जाये, उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि गाड़ियों का फिटनेस की जाॅच समय-समय पर की जाये और ड्राइवरों के आॅखों की जाॅच हेतु कैम्प लगवाया जाये। उन्होंने कहा कि विद्यालय में संचालत होने वाली वाहनों की नियमित रूप से जाॅच की जाये और ड्राइवर और कन्डेक्टर की आॅखों का परीक्षण भी कराया जाये, इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, ए0आर0टी0ओ0 राजेश्वर यादव,धनवीर यादव, अधिशासी अभियन्ता निर्माण खण्ड, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, सड़क सुरक्षा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण सहिक्त अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।