• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
नटवा ओवरब्रिज के नीचे पानी निकासी हेतु जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

नटवा ओवरब्रिज के नीचे पानी निकासी हेतु जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर 30 जुलाई 2024- नटवा तिराहे से शास्त्री ब्रिज के मध्य रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बरसात के दिनो में पानी भरने से
आवागमन बाधित होता हैं। रेलवे आवेर ब्रिज के नीचे के समुचित निकासी की व्यवस्था के लिये जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से आज अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मीरजापुर गोवा लाल के साथ मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी द्वारा पानी निकासी के लिये बनाये जा रहेड्रेनेज को दिखाते हुये जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में तेजी लाते हुये यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पानी की निकासी हो सकंे ताकि आवागमन बाधित न हों। उन्होनें ओवर ब्रिज के दोनो की तरफ जाने वाले नाला के सफाई कराने का भी निर्देश दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .