• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
महिला की हत्या कर पुलिया के नीचे शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी हत्याकांड की घटना जंगल मे आग की तरह फैली       चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय        8382048247

महिला की हत्या कर पुलिया के नीचे शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी हत्याकांड की घटना जंगल मे आग की तरह फैली       चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय        8382048247


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

मीरजापुर हलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक महिला की हत्या कर अज्ञात हत्यारो द्वारा.पुलिया के नीचे फेंककर फरार हो गए जिससे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह थाना हलिया क्षेत्रान्तर्गत अहुगी कलां गांव में खाद गोदाम पुलिया के पास सड़क किनारे एक महिला जिसकी (उम्र करीब 27 वर्ष) की शव होने की सूचना इलाके मे जंगल के आग की तरह फैल गई वही इस हत्याकांड की इलाकाई पुलिस को भी जिसपर उक्त सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक “अभिनन्दन” द्वारा थाना हलिया पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम व डॉग स्काड के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया ।और पुलिस ने भी स्वीकार किया प्रथम दृष्टया मृतका की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है । परिजनो से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थाना हलिया पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम हेतु भेजवाया गया वही थाना हलिया पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लोगो को हिरासत में लेकर पुछताछ करते हुए नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .