• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जम्मू में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी यूपी की बस खाई में गिरी, 21 की मौत, 40 घायल

जम्मू में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी यूपी की बस खाई में गिरी, 21 की मौत, 40 घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

  • जम्मू में दर्दनाक हादसा: यात्रियों से भरी यूपी की बस खाई में गिरी, 21 की मौत, 40 घायल

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

    8382048247

जम्मू के अखनूर में जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक करीब 21 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

  1. जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग (144ए) पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 21 लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें 20 को जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
    पुलिस व स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। खाई से निकाल कर घायलों को अखनूर उपजिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश नंबर की यह बस जम्मू से शिवखोड़ी धाम जा रही था। शिवखोड़ी धाम रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कि कटड़ा सिथ्त माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .