• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
लोस चुनाव में 1643 दागी, 2572 करोड़पति चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

लोस चुनाव में 1643 दागी, 2572 करोड़पति चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

लोस चुनाव में 1643 दागी, 2572 करोड़पति

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 8360 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 8337 उम्मीदवारों के चुनावी हलफनामों का एडीआर ने विश्लेषण किया है। 8337 में से 2572 उम्मीदवार करोड़पति हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में करीब 10% महिला उम्मीदवार ही हैं।

देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया के छह चरण पूरे हो चुके हैं। सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान 1 जून को कराया जाएगा। इस बीच, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 2024 में चुनाव लड़ने वाले 8360 उम्मीदवारों में से 8337 के हलफनामों का विश्लेषण किया है। 23 उम्मीदवारों के शपथ-पत्र स्पष्ट न होने की वजह से उनका विश्लेषण नहीं किया गया है।

एडीआर ने जारी किए एक विश्लेषण में बताया है कि 8337 उम्मीदवारों से 1643 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 2572 उम्मीदवार करोड़पति हैं।

एडीआर द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार, मौजूदा लोकसभा चुनावों में 8,337 उम्मीदवारों में से 1,644 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन उम्मीदवारों में से 1191 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, महिलाओं के खिलाफ अपराध और नफरती भाषण से जुड़े आरोप शामिल हैं।

8337 में से 1643 (20 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 1191 (14 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 98 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर दोषसिद्ध मामले घोषित किए हैं। 40 उम्मीदवारों ने अपने ऊपर हत्या (आईपीसी-302) से जबकि 173 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या के प्रयास (आईपीसी-307) से जुड़े मामले घोषित किए हैं। महिलाओं के ऊपर अत्याचार से जुड़े मामले घोषित करने वाले उम्मीदवार 197 हैं। इनमें से 16 उम्मीदवारों के ऊपर दुष्कर्म (आईपीसी-376) से जुड़ा मामला दर्ज है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .