
सूचना पर थाना करमा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
*सूचना पर थाना करमा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।*
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
थाना करमा पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरसियां ठकुराई के जंगल में समय लगभग अचानक धुआं उठने पर गांव के लोगों ने जंगल में जाकर देखा तो एक लड़का जला हुआ मृत अवस्था में पड़ा है तथा थोड़ी दूर पर एक लड़की भी मृत अवस्था में पड़ी हुई है। उक्त सूचना पर थाना करमा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनो शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया है। घटना स्थल से फिटकरी, पेट्रोल की बोतल, माचिस, कंबल, टी-शर्ट व जहर की शीशी बरामद हुई है। पूछताछ करने पर लड़के की पहचान *पंकज चौहान पुत्र कमला चौहान, निवासी मोराही पटखे, थाना शाहंगज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 25 वर्ष* के रूप में तथा मृत लड़की की पहचान *बंदनी पुत्री सुभाष चौहान, निवासिनी मोराही पटखे, थाना शाहंगज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 21 वर्ष* के रूप में हुई है। दोनों शवों को पोस्ट मार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।