• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

थाना लालगंज पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

थाना लालगंज जनपद मीरजापुर पर दिनांकः13.11.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-407/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक लालगंज को निर्देश दिए गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 14.11.2026 को उप निरीक्षक सर्फराज खान मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर पतुलखी ओवर ब्रिज के पास से नामजद अभियुक्त बलवाना कोल पुत्र लालता कोल निवासी गड़बड़ बगहिवाँ थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 65(1) बीएनएस , ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .