• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अतरवा गांव मे घर के पास मिला मगरमच्छ,हड़कंप

अतरवा गांव मे घर के पास मिला मगरमच्छ,हड़कंप


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

करमा थानांतर्गत बबूराही ग्राम पंचायत के अतरवा गांव मे उस समय हड़कंप मच गया जब विकास पटेल के घर के समीप एक छोटी सी बावली मे मगमच्छ को चहल कदमी करते देखा गया।

 

बताते चले कि 15 दिन पूर्व घाघर नहर मे यही मगर मच्छ तैरता हुआ अतरवा गांव के समीप देखा गया था,लोगो ने कयास लगाया था कि मगर मच्छ पानी के बहाव मे कही चला गया होगा।परन्तु शुक्रवार को सुबह 09 बजे मगर मच्छ को विकास पटेल के घर के समीप एक छोटी सी बावली के किनारे चहल कदमी करते देख लोगो मे हड़कंप मच गया।आस पास के लोगो ने 112 नंबर पुलिस को काल करके बुलाया,पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगो को दूर करके वन विभाग की टीम को सूचित किया है।इसी बीच ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर मगर मच्छ को नियंत्रण मे कर के आगे की कार्यवाही की प्रतीक्षा कर रहे है।स्थानीय लोगो मे मगर मच्छ के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।प्रत्यक्ष दर्शी अमित पटेल एवं विकास ने बताया कि लगभग 05 फिट से भी बड़ा मगर मच्छ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .