
थाना विन्ध्याचल क्षेत्रांतर्गत ग्राम सेमरी में हुई हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में पत्थर बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 11.11.2026 को वादी राजकुमार पुत्र गेनालाल निवासी सेमरी थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी के पिता की हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-315/2026 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 13.11.2026 को उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक चन्द्र भान सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आर्यमान उर्फ अवधनारायण उर्फ बालकदास पुत्र केवला प्रसाद निवासी दुबहा थाना जिगना जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 103(1) बीएनएस में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण* आर्यमान उर्फ अवधनारायण उर्फ बालकदास पुत्र केवला प्रसाद निवासी दुबहा थाना जिगना जनपद मीरजापुर, उम्र 36 वर्ष ।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-315/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम* उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह थानाध्यक्ष विन्ध्याचल मय पुलिस टीम ।वीउप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक चन्द्र भान सिंह मय टीम थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर ।