• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
_जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत सेमरी गाँव में बुधवार की शाम छ: बजे सरकारी दारू ठेके से सौ मीटर दूर सीवान में शव मिला_

_जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा चौकी अंतर्गत सेमरी गाँव में बुधवार की शाम छ: बजे सरकारी दारू ठेके से सौ मीटर दूर सीवान में शव मिला_


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

बरामद होने के बाद से ही गाँव की महिलाओं का आक्रोश चरम पर है। आसपास के गावों की लामबंद महिलाओं ने गुरुवार को ढाई बजे दिन में हाथों में लाठी डंडे लिए हमला बोल दिया। दारू ठेका पर तैनात कर्मचारी अंदर घुसकर खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। सेमरी गाँव में बालक की फिरौती के लिए अपहरण के बाद हत्या की घटना को लेकर कैंप कर रही पुलिस के मोर्चा संभालने के बाद भी आक्रोशित महिलाएं डटी रहीं। महिलाओं ने बताया कि परिवार के कमाऊ सदस्य दारू ठेके पर सब कुछ गवांकर घर लौटते हैं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर बस्ती के पास से दारू ठेके की दुकान चलने नहीं दिया जाएगा। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी महिलाएं टस से मस नहीं हो रही हैं। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस महिलाओं को यहाँ से हटाने के लिए मान मनौव्वल करने में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .