
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित हुई नक्सल समन्वय गोष्ठी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
आज दिनांक 12.11.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, सोनभद्र के निर्देशन में श्री रणधीर कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक (नगर), सोनभद्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में जनपद सोनभद्र के पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारियों तथा सीमावर्ती जनपद मीरजापुर एवं चन्दौली से आए अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान नक्सली संचरण की आशंका के दृष्टिगत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से कॉम्बिंग एवं एरिया डोमिनेशन अभियान चलाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के संबंध में चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका यथासंभव निराकरण कराने, ग्रामीणों से निरंतर संवाद स्थापित करने, उन्हें किसी के बहकावे में न आने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को देने हेतु जागरूक करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में डिप्टी सीएमओ सोनभद्र डॉ. सुमन कुमार जायसवाल, श्री महेन्द्र प्रताप यादव प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई सोनभद्र, श्री मतीन अहमद विशेष अभिसूचना अधिकारी मीरजापुर तथा जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।