• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रेणुकूट की वीआईपी कॉलोनी में सरकारी आवास को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़कर गहने और नकदी उड़ाई

रेणुकूट की वीआईपी कॉलोनी में सरकारी आवास को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़कर गहने और नकदी उड़ाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

सोनभद्र। जिले के रेणुकूट स्थित पिपरी थाना क्षेत्र की वीआईपी कॉलोनी में चोरों ने सिंचाई विभाग के एक जूनियर इंजीनियर के सरकारी आवास को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने आवास में रखी अलमारी तोड़कर उसमें रखे कीमती गहने और नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित जूनियर इंजीनियर ने पिपरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कनहर निर्माण खंड-3, पिपरी में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात दिग्विजय सिंह गौतम को रेणुकूट की वीआईपी कॉलोनी में बी-28 नंबर का सरकारी आवास आवंटित है। उन्होंने बताया कि दीपावली के अवसर पर 7 नवंबर को वह अपने पैतृक गांव जौनपुर चले गए थे, जबकि उनकी पत्नी कानपुर स्थित अपने मायके गई हुई थीं।

आवास खाली रहने के दौरान उसकी देखरेख करने और रात में वहां सोने की जिम्मेदारी उन्होंने कार्यालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत वसीम को सौंपी थी। इसके एवज में उन्होंने वसीम को कुछ रुपये भी दिए थे, ताकि आवास की सुरक्षा और देखभाल होती रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .