• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
हिंडाल्को से 1.63 करोड़ रुपये से अधिक का माल लेकर निकला ट्रक लापता, महाराष्ट्र तक पहुंची पुलिस की जांच

हिंडाल्को से 1.63 करोड़ रुपये से अधिक का माल लेकर निकला ट्रक लापता, महाराष्ट्र तक पहुंची पुलिस की जांच


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

रेनुकूट (सोनभद्र)। जिले के रेनुकूट स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड परिसर से 1.63 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का माल लेकर बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ ट्रक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। ट्रक पर कुल 34 टन 874 किलोग्राम माल लदा था। निर्धारित समय पर ट्रक के गंतव्य तक नहीं पहुंचने और चालक अथवा वाहन के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिलने से मामला गंभीर हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी ट्रक का पता नहीं चलने पर ट्रांसपोर्ट कंपनी ने पुलिस से शिकायत की। ब्रांच मैनेजर की तहरीर पर पिपरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस की एक टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है।

31 अक्तूबर को हिंडाल्को परिसर से लोड हुआ था माल

सूरत गुड्स ट्रांसपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर दुर्गेश कुमार चौबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 31 अक्तूबर 2026 को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड परिसर से ट्रक संख्या MH41BE9126 पर 34.874 टन माल लोड कराया गया था। इस माल की कुल कीमत 1,63,36,448.52 रुपये बताई गई है। माल को निर्धारित गंतव्य बेंगलुरु पहुंचाया जाना था, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी ट्रक वहां नहीं पहुंचा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .