• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
दुबहा गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप, परिवार में मचा कोहराम

दुबहा गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत से मचा हड़कंप, परिवार में मचा कोहराम


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर जनपद के जिगना थाना अंतर्गत दुबहा गांव में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गेंदा लाल बिंद पुत्र राजाराम निवासी सेमरी के रूप में हुई है। उनका शव मां शारदा मैरिज लॉन के बगल में मिला।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद गेंदा लाल बिंद को घायल अवस्था में तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अमित कुमार और विंध्याचल थाना प्रभारी अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके परिवार में एक बेटा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ देशी शराब की दुकान की तरफ गया था। उसके बाद उसका शव गांव वालों ने देखा।

फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। तत्काल कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .