News

मिर्जापुर: आमघाट के पास रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल धंसा, कई ट्रेनें रास्ते में रुकीं
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। आमघाट के पास मिट्टी की खुदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से रेलवे का इलेक्ट्रिक पोल धंस गया। इसके चलते प्रयागराज से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच रेल परिचालन बाधित हो गया और कई ट्रेनें अलग-अलग स्थानों पर रोक दी गईं।
सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा व्यवस्था के साथ मरम्मत और बहाली की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है। अचानक ट्रेनों के रुकने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :