• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अज्ञात बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल, सीएचसी घोरावल में चल रहा इलाज

अज्ञात बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल, सीएचसी घोरावल में चल रहा इलाज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
घोरावल (सोनभद्र)। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बरौली गांव में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से सड़क पर पैदल जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग कन्हैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घोरावल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, कन्हैयालाल मंगलवार दोपहर करीब एक बजे गांव की सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कन्हैयालाल सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार बिना रुके मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी।
सूचना मिलने पर परिजन शाम करीब तीन बजे उन्हें सीएचसी घोरावल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. एपी सिंह ने उनका उपचार शुरू किया। डॉ. सिंह ने बताया कि घायल कन्हैयालाल की हालत में सुधार हो रहा है। फिलहाल उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .