
थाना जिगना पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 07 जुआरी गिरफ्तार; मौके से नगदी, ताश के पत्ते बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ एवं जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 07.11.2026 को उप निरीक्षक लवकुश शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जिगना क्षेत्र से जीत-हार की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 07 जुआरियों 1. धर्मदेव पुत्र जवाहरलाल निवासी चडेरू चौखठा थाना जिगना जनपद मीरजापुर, 02. रतेन्द्र कुमार यादव पुत्र स्व0 रामनाथ यादव निवासी चडेरू चौखठा थाना जिगना जनपद मीरजापुर, 03. राकेश कुमार पुत्र अमरनाथ निवासी चडेरू चौखठा थाना जिगना जनपद मीरजापुर, 04. नियाज पुत्र इलियास निवासी नरोईया थाना जिगना जनपद मीरजापुर, 5. पप्पू बिन्द पुत्र शेषमणी बिन्द निवासी नरोईया थाना जिगना जनपद मीरजापुर, 6. देवी शंकर पुत्र हिन्छलाल निवासी तिवारीपुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर व 7. याकूब अहमद पुत्र मेंहदी हसन निवासी मदनपुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर को मौके से जामा तलाशी व मालफड़ में ₹ 7470 नगद, 52 ताश के पत्ते सहित गिरफ्तार कर बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना जिगना पर मु0अ0सं0-271/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।