
जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सम्पादन कराने हेतु जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनगणना कार्य के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सम्पादन करने हेतु जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार/जनगणना निदेशालय द्वारा यह अपेक्षा की गई है यह कार्य बहुत वृहद है अतएव सभी विभाग अपना-अपना सहयोग करें। स्वगणना के बारे में ट्रेनरों द्वारा विस्तृत जानकारी पी0पी0टी0 के माध्यम से दी गई। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा बताया गया कि स्वगणना 16 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक, समय सीमा 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक, बेघर की गिनती 04 जनवरी 2027 रात्रि, संदर्भ तिथि 05 जनवरी 2027, पुनरीक्षण चरण 05 जनवरी 2027 से 09 जनवरी 2027 तक है। उन्होंने बताया कि नागरिक स्वंय भी se.census.gov.in पर जाकर कर 16 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 के मध्य कर सकते है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं अपने कार्यालय में कर्मचारियों की स्वगणना कराएं एवं कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों को इसके बारे में बताए एवं स्वगणना करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वगणना के दौरान सही जानकारी प्रदान किया जाए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वगणना की प्रतिदिन मानिटरिंग कराएं। उन्होंने कहा कि स्वगणना कार्य के लिए निवासियों को प्रेरित करने एवं अन्तिम व्यक्ति तक जानकारी सुलभ कराने हेतु जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे पूरी ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक इण्टर कालेज एवं महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वगणना हेतु प्रेरित किया जाए, इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में प्रशिक्षण भी दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि समस्त बेसिक, उच्च/माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में स्वगणना हेतु सप्ताह के दो कार्य दिवसों में जन जागरूकता हेतु छात्रों की रैली आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में प्रार्थना की सभा में स्वगणना की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर गतिविधियां अपलोड की जाएं। उन्होंने समस्म नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत में जनगणना के प्रचार प्रसार हेतु मुनादी कराई जाएं एवं कूड़ा गाड़ियों पर जनगणना हेतु लोगो लगवाया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।