• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा अनजान लिंक के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 9000/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा अनजान लिंक के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित धनराशि ₹ 9000/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

आवेदक विनोद कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी यादवपुर थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा दिनांक 21.09.2026 को थाना जिगना जनपद मीरजापुर के NCRP पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि अनजान लिंक पर जाने से आवेदक का मोबाइल हैग कर साइबर फ्राड के माध्यम से 01 बार में कुल ₹ 26601 /- का ट्रान्जेक्शन हो गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना जिगना की साइबर सेल टीम द्वारा जाँच प्रारम्भ की गयी । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना साइबर सेल टीम द्वारा जांच के दौरान आवेदक के खाते से हुई फ्राड की धनराशि को होल्ड कराते हुए MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदक के खाते में ₹ 9000/- रुपये वापस कराया गया । खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर सेल थाना जिगना पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .