• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
भावुक माहौल में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामचरण कुशवाहा को दी गई भावभीनी विदाई, सम्मान पाकर छलक उठीं आंखें

भावुक माहौल में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामचरण कुशवाहा को दी गई भावभीनी विदाई, सम्मान पाकर छलक उठीं आंखें


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। घोरावल विकासखंड सभागार में रविवार शाम करीब चार बजे सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामचरण कुशवाहा के सेवानिवृत्त होने पर भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पिछले दो वर्षों से घोरावल विकासखंड में अपनी सेवाएं दे रहे रामचरण कुशवाहा को ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी), ब्लॉक कर्मचारियों, सफाईकर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं और उपहारों के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह के दौरान खंड विकास अधिकारी नितिन कुमार ने रामचरण कुशवाहा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही माला पहनाकर उनके कार्यकाल की सराहना की। ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह पटेल ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने रामचरण कुशवाहा के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

विदाई समारोह में उस समय माहौल और भी भावुक हो गया, जब सहयोगियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनके साथ बिताए पलों को याद किया। सम्मान और स्नेह से अभिभूत रामचरण कुशवाहा कई बार भावुक हो उठे। अपने सहयोगियों एवं जनप्रतिनिधियों का प्रेम देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। वहीं, समारोह में कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने नृत्य कर खुशी का इजहार किया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सरकारी सेवा से व्यक्ति भले ही सेवानिवृत्त हो जाता है, लेकिन उसके व्यवहार, कार्यशैली और लोगों के साथ बनाए गए आत्मीय संबंध हमेशा याद किए जाते हैं। सभी ने उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .