• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
भाजपा जिलाध्यक्ष  पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से लखनऊ आवास पर मिलकर जनपद में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा कर पत्रक दिया-

भाजपा जिलाध्यक्ष  पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से लखनऊ आवास पर मिलकर जनपद में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा कर पत्रक दिया-


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी से मिलकर जनपद में स्थित विभिन्न पर्यटक स्थलों के बारे मे पत्रक के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि जनपद सोनभद्र ऐतिहासिक धरोहरों से युक्त जनपद है, जहां भगवान शिव पार्वती के अद्भुत विग्रहांे के साथ ही प्राकृतिक सौन्दर्य का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसे पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित करने की अत्यन्त आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के पर्यटन विकास हेतु जो पहल की गयी है वह सराहनीय है साथ ही साथ जनपद के अन्य ऐतिहासिक पौराणीक एवं प्राकृतिक स्थलों के विकास की भी आवश्यकता है। जिससे जनपद का पर्यटन क्षेत्र के नाते विकास तो होगा ही साथ ही जनपद के स्थानीय लोगो को रोजगार भी उपलब्ध होगा। जिसका विकास किया जाना जनहित मे अति आवश्यक है, उन प्रमुख पर्यटक स्थलों का नाम निम्नवत है, जैसे ओम पर्वत मंगलेश्वर मंदिर, मच्छेन्द्र नाथ आश्रम, त्रिवेणी संगम, बाबा शोभनाथ, कण्डाकोट, शिवद्वार परिक्षेत्र, सलखन फासिल्स, अबाडी पिकनिक स्पॉट, जोरकहू पिकनिक स्पॉट, शिव पहाडी, कनहर डैम, गुप्तनाथ धाम (पिण्डारी की गुफा), लयरा नदी साथ ही रिहंद जलाशय के किनारे खन्ता पिकनिक स्पॉट को विकसित करना अति आवश्यक है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .