• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों से पूछताछ कर जांच में जुटी

पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों पक्षों से पूछताछ कर जांच में जुटी


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के जाताचक (सरिया) गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में सेराज, नूरजहां, रोजी और अब्बल समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया। उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी जुटाई।

पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, मारपीट के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .