
पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए दी गयी सलामी
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
सत्य एवं अहिंसा के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर स्थित क्वार्टर गार्द पर उनकी तस्वीरों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए सलामी दी गयी । पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को देश की आजादी और राष्ट्रीय एकता की रक्षा करने, और भी मजबूत बनाने के कार्य में तन, मन से योगदान करने एवं सदैव अहिंसा का पालन करते हुए समस्त विवादों को शांतिपूर्वक और संवैधानिक उपायों द्वारा हल करने की शपथ दिलायी गयी । इस दौरान पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर ने बताया कि दोनों महापुरुष हम सभी के लिये प्रेरणा स्रोत हैं जिनके बताये गये विचारों का अनुगमन कर हम सभी सही एवं कर्तव्य पथ पर चलकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी एलआईयू, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । इसी क्रम में समस्त थानों/चौकियों पर सम्बन्धित अधिकारीगण द्वारा दोनों महापुरुषों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन, विचारधारा, राष्ट्रीय भावना, देश की आजादी में उनके योगदान आदि के सम्बन्ध में संक्षिप्त परिचय देते हुए हर्षोंल्लास के साथ जयंती मनायी गयी ।