
अवैध शराब तस्करी में दो गिरफ्तार, बाइक समेत 26 लीटर से अधिक अंग्रेजी शराब बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विंढमगंज। सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 26 लीटर 280 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब तस्करी में प्रयुक्त की जा रही बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर जब्त कर ली।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत विंढमगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शराब तथा मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।