• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बारिश में बदहाल हुआ सरईगढ़-खलियारी-रईया संपर्क मार्ग, कीचड़ और गड्ढों से आवागमन मुश्किल

बारिश में बदहाल हुआ सरईगढ़-खलियारी-रईया संपर्क मार्ग, कीचड़ और गड्ढों से आवागमन मुश्किल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

स्कूली बच्चों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने डीएम से सड़क निर्माण की मांग की
सोनभद्र। नगवां विकास खंड के रईया गांव में खलियारी मेन रोड से सरईगढ़-खलियारी-रईया को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की हालत बारिश के बाद बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भरने से मार्ग कीचड़ से लथपथ हो गया है। इससे राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के बाद सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गड्ढों में पानी भरे होने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। कीचड़ के कारण वाहन फिसलने की आशंका भी बढ़ गई है।
स्कूली बच्चों की राह सबसे मुश्किल
इस संपर्क मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली छात्र-छात्राएं भी आवागमन करते हैं। सड़क पर फैले कीचड़ और पानी के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी गड्ढों में जमा हो जाता है और सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए सरईगढ़-खलियारी-रईया संपर्क मार्ग की जांच कराकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण अथवा मरम्मत कार्य कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .