• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना घोरावल पर सुनी गई

जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा द्वारा थाना घोरावल पर सुनी गई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

   चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

 

8382048247

 

 

जनसमस्याएं, जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ “थाना समाधान दिवस”* समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारीगण द्वारा सम्बन्धित थानों पर सुनी गईं जनसमस्याएं*

 

आज दिनांक 26.09.2026 को जनपद के समस्त थानों पर *“थाना समाधान दिवस”* का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सोनभद्र *श्री चर्चित गौड़* एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा संयुक्त रूप से थाना घोरावल पर जनशिकायतों को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायतों का *गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण* सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं थाना प्रभारीगण द्वारा अपने-अपने थानों पर जनसमस्याओं को सुना गया। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

 

इस अवसर पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि *भूमि संबंधी प्रकरणों का निस्तारण पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए* किया जाए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .