• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना चिल्ह पुलिस द्वारा पिकअप वाहन मे लादकर क्रूरता पुर्वक ले जा रहे पशु के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

थाना चिल्ह पुलिस द्वारा पिकअप वाहन मे लादकर क्रूरता पुर्वक ले जा रहे पशु के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा तस्करी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/बरामदगी सहित प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये हैं । उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः 25.09.2026 को उप निरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर के सूचना के आधार पर थाना चिल्ह क्षेत्रांतर्गत ग्राम श्रीपट्टी के पास एक पिकअप वाहन सवार मो0 अली पुत्र रियाजु निवासी साहपुर चौसा थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । बरामद पिकअप वाहन से क्रूरता पूर्वक बान्ध कर ले जा रहे 04 राशि भैस बरामद किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चिल्ह पर मु0अ0सं0-208/2026 धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधि. पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .