
थाना पड़री पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने व दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 26.07.2026 को एक व्यक्ति द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-208/2026 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना पड़री पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 24.09.2026 को उप निरीक्षक कैलाश नाथ सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त सूरज कुमार पाण्डेय उर्फ हर्ष पाण्डेय पुत्र स्व0 बैकुण्ठ पाण्डेय निवासी पकरी का पुरा (बेलवन) थाना पड़री जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 137(2),87,64(1) बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया गया । थाना पड़री पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।