
जिगना। थाना क्षेत्र के गोगांव ग्राम में बुधवार को दस बजे दिन में शिवाला घाट पर *पश्चिम वाहिनी गंगा में 17 वर्षीय किशोर डूब गया।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जबकि एक अन्य किशोर को कड़ी मशक्कत के बाद मछुआरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। गाँव निवासी अनिल तिवारी का 17 वर्षीय बेटा राहुल तिवारी भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के अतरौरा गाँव निवासी अपने बुआ के लड़के 16 वर्षीय कन्हैया उर्फ कान्हा पांडेय पुत्र अरविंद पांडेय के साथ गंगा स्नान करने गया था।स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूबने लगे। कुछ ही दूरी पर मछली पकड़ने गए मछुआरों ने कन्हैया को ने बाहर निकाल लिया किंतु राहुल दिखाई नहीं पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को खोजबीन में लगाया फिर भी सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि एसडीआरफ टीम को बुलाया गया है। एसडीआरफ टीम के आने पर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। किशोर के डूबने की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं व अन्य लोग सकुशल बरामदगी की उम्मीद में घाट पर बैठे हुए हैं। शाम छ: बजे अंधेरा होने पर एसडीआरफ टीम ने तलाशी अभियान बंद कर दिया। किशोर की बरामदगी नहीं हो सकी।