
पति से विवाद के बाद महिला ने खाई कीटनाशक दवा, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव का मामला, सीएचसी में चल रहा इलाज
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही गांव में शनिवार देर शाम पति से विवाद के बाद एक महिला ने कथित तौर पर मक्खी मारने वाली दवा खा ली। दवा सेवन के करीब एक घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर लेकर पहुंचे।
अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. धर्मराज मौर्या ने महिला को भर्ती कर तत्काल इलाज शुरू किया। खबर लिखे जाने तक महिला का अस्पताल में उपचार जारी था।
महिला की पहचान खैराही गांव निवासी 38 वर्षीय सोनामती पत्नी जयसिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद से परिजन परेशान हैं।