• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा छिनैती की घटना से सम्बन्धित दूसरा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा छिनैती की घटना से सम्बन्धित दूसरा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः25.08.2026 को वादी अजित कुमार पुत्र अभय प्रताप सिंह निवासी ग्राम हरीपूर (बाडेपर) थाना चकिया जनपद चन्दौली द्वारा 02-03 अज्ञात के विरूद्ध अहरौरा टोल प्लाजा के पास से वादी की जेब में रखे पर्स व मोबाइल छीन कर भाग जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-173/2026 धारा 304(2)बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना के सफल अनवारण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अहरौरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पूर्व में एक अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है, अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः18.09.2026 को उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर अहरौरा बंधा के पास से विवेचना के दौरान प्रकाश में आये दुसरे वांछित अभियुक्त इन्द्रजीत पाल उर्फ शिवशंकर पाल पुत्र उमाशंकर पाल निवासी दुर्गाजी पहाडी पट्टीकला थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .