• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
शाहगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में घर से निकले दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद

शाहगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में घर से निकले दो नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

आज दिनांक 16.09.2026 को समय करीब 16:23 बजे थाना शाहगंज पर डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सौरभ तिवारी पुत्र विवेक तिवारी, उम्र करीब 15 वर्ष एवं मुस्तफा पुत्र गुड्डू, उम्र करीब 15 वर्ष, निवासीगण ग्राम दुढेर (तिवारी), थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र, स्कूल से घर आने के बाद बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए हैं तथा वापस नहीं आए हैं।

 

सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना शाहगंज पुलिस द्वारा तत्काल 03 टीमों का गठन किया गया तथा परिजनों को साथ लेकर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार तलाश एवं आवश्यक जानकारी जुटाते हुए बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु त्वरित प्रयास किए गए।

 

पुलिस की तत्परता एवं लगातार किए गए प्रयासों के फलस्वरूप समय करीब 19:25 बजे दोनों नाबालिग बच्चे सकुशल अपने घर वापस लौट आए। दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

शाहगंज पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई से दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .