
थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित बाल अपचारी सहित 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार/हिरासत में, चोरी की मोबाइल व कागजात बरामद
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर पर दिनांकः16.09.2026 को वादी चन्दन पुत्र कन्हैया लाल सोनकर ग्राम डढ़िया (भाँवा) थाना राजगढ़ जनपद मीरजपुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की भाँवा स्थित मोबाइल की दुकान से 03 अदद की-पैड मोबाइल व जरूरी कागजात चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-152/2026 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं चोरी गयी मोबाइलों की बरामदगी कराये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा चोरी की उपरोक्त घटना में भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए त्वरित कार्यवाही कर दिनांकः17.09.2026 को उपनिरीक्षक रमेश प्रसाद पाण्डेय मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर भाँवा से पचोखरा जाने वाले मार्ग स्थित तालाब के पास से नामजद अभियुक्तों 1.शाहिद पुत्र अबरार खान निवासी सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र व 2. बाल अपचारी को गिरफ्तार/पकड़ा गया । जिनके पास से द्वारा चोरी की उपरोक्त घटना से सम्बन्धित 03 अदद मोबाइल, एक अदद आधार कार्ड व एक अदद बैंक पासबुक बरामद किया गया । थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा गिरफ्तार/पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल/किशोर न्याय बोर्ड भेजा भेजा गया ।