• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार

थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग से सम्बन्धित दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः22.06.2026 को एक महिला कलावती देवी पत्नी मौलन निवासिनी छोटकी महुअरियाँ पावर हाउस विन्ध्याचल थाना विध्याचल जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादिनी अपने मायके तलउवां विन्ध्याचल अपने पुत्र मोहित उम्र करीब-22 वर्ष के साथ आयी थी कि पूर्व की रंजीश को लेकर अभियुक्तों द्वारा वादिनी के पुत्र पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मु0अ0सं0-167/2026 धारा 115(2),351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक विन्ध्याचल को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए नामजद अभियुक्त कैश को गिरफ्तार किया जा चुका है ।दिनांकः15.09.2026 को उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर रेहड़ा रेलवे पुलिया के पास से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित नामजद दूसरे अभियुक्त शेखर पुत्र बमबम उर्फ देवी प्रसाद निवासी बंगाली चौराहा विंध्याचल थाना विंध्याचल जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया । थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में अंतर्गत धारा 109(1),115(2),352,351(3) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .