• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

बभनी के संवरा गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

म्योरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के संवरा गांव में सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) म्योरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान पोखरा गांव निवासी रामानंद (18) पुत्र राजाराम के रूप में हुई है। बताया गया कि रामानंद अपने जीजा रामाशंकर के साथ वाराणसी मंडी जाने-आने का काम करता था। रामाशंकर पिकअप वाहन चलाते हैं और रोजाना वाराणसी मंडी जाते हैं।

रामाशंकर के अनुसार, सोमवार रात वह पिकअप लेकर वाराणसी से संवरा स्थित अपने घर लौटे थे। इसी दौरान रामानंद ने अपने घर पोखरा गांव जाने की बात कही। इसके बाद रामाशंकर ने एक परिचित युवक को बाइक लेकर बुलाया और रामानंद को उसके साथ पोखरा भेज दिया। संवरा गांव में पेट्रोल पंप के पास पहुंचने के दौरान बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें रामानंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .