• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार आरोपी अशोक गिरफ्तार

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार आरोपी अशोक गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

दरमा पहाड़ी मोड़ से दबोचा गया आरोपी, बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
सोनभद्र। फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
रायपुर थाना पुलिस के मुताबिक, थाना रायपुर में दर्ज मु0अ0सं0 138/2026 से संबंधित मामले में धारा 352, 351(2), 308(5), 318(4) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। मामले में वांछित आरोपी अशोक पुत्र रामजी साव, निवासी पड़ी गांव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र को पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे दरमा पहाड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
रायपुर थाना पुलिस की टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .