
थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 118 पाउच ट्रेटा पैक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में दिनांकः12.09.2026 को उप-निरीक्षक जय प्रकाश यादव मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जमालपुर क्षेत्रान्तर्गत जीवनाथपुर फ्लाई ओवर के पास से 02 अभियुक्तों 1.राहुल कुमार पुत्र रामानन्द राय निवासी ग्राम बसही थाना चेरिया बरियारपुर जिला बेगुसराय (बिहार) व 2. राहुल कुमार पुत्र मुकेश राम निवासी वार्ड न0 3 ठकुरी चक थाना गडहरा जिला बेगुसराय (बिहार) को झोले में रखे 118 पाउच ट्रेटा पैक/ 180 ml Officer choice अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे प्रयागराज से शराब की दुकानों से फुटकर में शराब खरीद कर इकट्ठा कर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचते है । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-165/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।