• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
हादसा, बाइक और साइकिल सवार घायल

हादसा, बाइक और साइकिल सवार घायल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

म्योरपुर। रासपहरी-डडिहरा मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक और साइकिल सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने आगे चल रहे साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, डडिहरा निवासी पहलू (30) पुत्र बहादुर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान रासपहरी निवासी रामरती (32) पुत्र सोनसाय साइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था। बताया गया कि रासपहरी-डडिहरा मार्ग पर पीछे से आ रहे बाइक सवार पहलू की बाइक अनियंत्रित होकर रामरती की साइकिल से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और साइकिल सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाकर उपचार कराया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .