
अहरौरा में बिजली कनेक्शन जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, गंभीर घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के शेखवा गांव निवासी कुलदीप घर में बिजली का कनेक्शन जोड़ने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। बरसात के दौरान बिजली का काम करते समय करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई।
करंट लगने के बाद कुलदीप को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। हादसे में हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोट बताई जा रही है। रीड हड्डी के नीचे की हड्डी में फ्रैक्चर होने के कारण उनका ऑपरेशन भी किया गया है।
परिजनों ने आनन-फानन में कुलदीप को उपचार के लिए नारायणपुर स्थित वेदांत हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद परिवार में चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में बिजली के तारों और उपकरणों में नमी के कारण करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बिजली संबंधी कार्य करते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।