• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
हिन्दुआरी तिराहे के पास जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा

हिन्दुआरी तिराहे के पास जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, हादसों का बढ़ा खतरा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

समस्या का समाधान न होने पर सांसद-विधायक के आवास घेराव की चेतावनी

राबर्ट्सगंज/सोनभद्र। राबर्ट्सगंज-वाराणसी मुख्य मार्ग पर हिन्दुआरी तिराहे के पास स्थित सब्जी मंडी के चारों ओर इन दिनों जलभराव और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बारिश का पानी जमा होने से आसपास का वातावरण बेहद खराब हो गया है। गंदे पानी और कचरे के कारण ग्रामीणों एवं स्थानीय दुकानदारों को संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका सता रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक मुख्य मार्ग से हिन्दुआरी गांव की ओर जाने वाली सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती। ऐसे में बाइक सवार, ऑटो चालक और राहगीर आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई बार वाहन चालक संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की बदहाली, जलनिकासी की समस्या और मंडी के आसपास फैली गंदगी को लेकर कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित जिम्मेदारों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और सांसद से तत्काल मामले का संज्ञान लेकर हिन्दुआरी तिराहे के पास जलनिकासी की व्यवस्था कराने, सब्जी मंडी के आसपास साफ-सफाई कराने तथा हिन्दुआरी गांव जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करते हुए सांसद एवं विधायक के आवास का घेराव करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति की पूरी जिम्मेदारी संबंधित जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .