• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
Media Cell DIG Office Mirzapur पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र “पूनम” द्वारा जनपद सोनभद्र पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया।

Media Cell DIG Office Mirzapur पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र “पूनम” द्वारा जनपद सोनभद्र पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*तत्पश्चात पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एव थाना/शाखा प्रभारियों के साथ की गयी अपराध समीक्षा गोष्ठी।*
*अपराध नियंत्रण, आगामी त्योहारों पर सुदृढ़ कानून-व्यवस्था एवं IGRS, PUBLIC GRIEVANCE, CM DASHBOARD, MATRIX, YAKSH APP, CEIR PORTAL सहित विभिन्न पोर्टलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
———————————————————–
पुलिस उप महानिरीक्षक, विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर “पूनम” द्वारा आज दिनांक 03.09.2026 को जनपद सोनभद्र के पुलिस कार्यालय सोनभद्र की विभिन्न शाखाओं का शाखावार विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, अपराध शाखा, अभियोजन शाखा, डीसीआरबी, महिला प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, डीसीआर, सोशल मीडिया सेल, फील्ड यूनिट, मॉनिटरिंग सेल, सीसीटीएनएस, चुनाव सेल, फिंगर प्रिंट सेल, सम्मन सेल एवं डायल-112 सहित अन्य शाखाओं के अभिलेखों, पंजिकाओं एवं कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया गया। लंबित प्रकरणों, अभिलेखों के सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख-रखाव, प्रविष्टियों की शुद्धता तथा कार्यों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
*अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था की समीक्षा*
पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में पुलिस उप महानिरीक्षक महोदया द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की गई। गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। गंभीर अपराधों में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण, महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद में निकट समय में घटित घटनाओं का शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला अपराधों के अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई, हत्या, लूट, डकैती, गैंगरेप, गौ-तस्करी, वाहन चोरी एवं मादक पदार्थ तस्करी जैसे सनसनीखेज अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई, माफिया अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों की धारा 14(1) के अंतर्गत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आगामी वर्षा एवं बाढ़ की संभावित स्थिति के दृष्टिगत पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखते हुए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक पुलिस बल एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य हेतु तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण कर जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन को आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।
*आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिए गए निर्देश*
पुलिस उप महानिरीक्षक महोदया द्वारा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों, धार्मिक स्थलों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, पैदल गश्त एवं फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। जुलूस/शोभायात्राओं के मार्गों एवं कार्यक्रमों की पूर्व समीक्षा, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा विवादित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में स्थानीय अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही आयोजकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों से निरंतर संवाद एवं समन्वय स्थापित कर त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, आपत्तिजनक एवं अफवाहजनक पोस्ट/संदेशों पर 24×7 सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी भ्रामक सूचना के प्रसार की स्थिति में तत्काल तथ्यात्मक जानकारी साझा कर उसका खंडन करने के निर्देश दिए गए।
*विभिन्न डिजिटल पोर्टलों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
पुलिस उप महानिरीक्षक महोदया द्वारा IGRS, Public Grievance, MATRIX Portal, YAKSH App, CEIR Portal, E-HRMS, दर्पण/CM Dashboard, e-Summon, e-Office, e-Sakshya, NATGRID, NCRP/MRM, RTI एवं iGOT कर्मयोगी पोर्टल की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण, डेटा की शुद्धता एवं नियमित अपडेट के निर्देश दिए गए। IGRS एवं Public Grievance पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। CEIR Portal के माध्यम से गुम/खोए मोबाइल की बरामदगी एवं वास्तविक धारकों को सुपुर्दगी की कार्रवाई प्रभावी ढंग से करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी थाना प्रभारियों को तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए प्रभावी जनसुनवाई, पारदर्शी एवं जवाबदेह पुलिसिंग तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।*


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .