• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण

बारिश का कहर: घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर विंध्याचल

 

विंध्याचल क्षेत्र के अटल चौक से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित घमहापुर गांव में लगातार हो रही बारिश के बाद जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। गांव के कई घरों में बरसात का पानी घुस जाने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि पीड़ित परिवारों को अपने ही घरों को खाली कर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि घरों में पानी भर जाने के बाद रहने की स्थिति नहीं बची है। पीड़ित महिलाओं ने ग्राम प्रधान बबलू यादव को अपनी समस्या बताते हुए सवाल किया कि आखिर घर खाली करने के बाद वे लोग कहां जाएं और अपने परिवार को लेकर कहां रहें।

वहीं, मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान बबलू यादव ने बताया कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्लाटिंग होने के कारण पानी की निकासी व्यवस्था प्रभावित हुई है। उनका कहना है कि आसपास के कई गांवों का बरसात का पानी एक जगह इकट्ठा हो गया है, जिसकी वजह से घमहापुर गांव में जलभराव की स्थिति पैदा हुई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश के मौसम में उन्हें इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। घरों में पानी घुसने से सामान खराब होने के साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

अब ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि बरसात के दौरान उन्हें अपना घर छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर न होना पड़े।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .