
परिवार परामर्श केंद्र में पांच पारिवारिक विवादों की हुई सुनवाई, चार मामलों में आपसी सहमति से सुलह
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज महिला थाना परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में 30 अगस्त 2026 को आयोजित सुनवाई के दौरान पांच पारिवारिक विवादों पर विचार किया गया। महिला थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्षता में मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस सुनवाई में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
परिवार परामर्श केंद्र में प्राप्त पांच प्रकरणों में संबंधित पक्षों को उपस्थित कराकर विशेषज्ञतापूर्ण काउंसलिंग, आपसी संवाद और समझाइश के माध्यम से विवादों के समाधान का प्रयास किया गया। विस्तृत परामर्श के बाद चार मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति कायम कराते हुए सुलह-समझौता कराया गया। इसके बाद संबंधित परिवारों में पुनः सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक पहल हुई।
वहीं, एक प्रकरण में आवश्यक काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों को आगे की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। परिवार परामर्श केंद्र की पहल से विवादों को आपसी बातचीत और समझदारी के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया गया, ताकि परिवारों में अनावश्यक तनाव को कम किया जा सके।
महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण एवं प्रभावी समाधान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से पुलिस द्वारा विवादित पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर परिवारों को टूटने से बचाने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।