• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
वायरल वीडियो का असर: बच्चों से ईंट ढुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई

वायरल वीडियो का असर: बच्चों से ईंट ढुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के पुरना गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से ईंट ढुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मुकुल आनंद पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय पुरना की प्रधानाध्यापिका श्रीमती माण्डवी कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की है।

वायरल वीडियो में विद्यालय के छात्र स्कूल परिसर में निर्माण कार्य के लिए ईंटें ढोते हुए नजर आए थे। बताया गया कि विद्यालय की टूटी चारदीवारी की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। बच्चों के निर्माण कार्य में लगाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और विद्यालय प्रबंधन पर सवाल उठने लगे थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर पूरे प्रकरण पर स्पष्टीकरण मांगा था। अपने जवाब में प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी ने बताया कि विद्यालय की करीब 10 फीट लंबी चारदीवारी को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया था। चारदीवारी की मरम्मत के लिए विद्यालय में दो मजदूर और एक राजगीर मिस्त्री लगाए गए थे।

हालांकि, वायरल वीडियो में बच्चों के ईंट ढोते दिखाई देने के कारण विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। बीएसए ने मामले में प्रधानाध्यापिका की भूमिका को लेकर कार्रवाई की है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद विद्यालयों में बच्चों से किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा श्रम संबंधी कार्य कराने को लेकर जिम्मेदारों में हड़कंप मचा है।

शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई के बजाय निर्माण कार्य में लगाया जाना उचित नहीं है। इस मामले में विभागीय स्तर पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .