• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
थाना अहरौरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त(पति) गिरफ्तार

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त(पति) गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः28.08.2026 को वादी दीनानाथ पाल पुत्र स्व0बेचन पाल निवासी ग्राम चकलिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्त के विरुद्ध वादिनी की पुत्री को आत्महत्या के लिये प्रेरित करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-176/2026 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष अहरौरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः30.08.2026 को उपनिरीक्षक संजय सिंह मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर महुली तिराहा नहर पुलिया के पास से नामजद अभियुक्त सुशील पाल पुत्र रामसुभग पाल निवासी सरिया एकली थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .