• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गंगा में डूबा युवक, दोस्तों के साथ पार्टी मनाने पहुंचा था मिश्रपुर घाट

गंगा में डूबा युवक, दोस्तों के साथ पार्टी मनाने पहुंचा था मिश्रपुर घाट


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

तेज बहाव के चलते रेस्क्यू में जुटी पुलिस और गोताखोर, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़

मिर्जापुर। जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव के पास रविवार को गंगा नदी के किनारे दोस्तों के साथ पार्टी मनाने पहुंचे एक युवक के अचानक गहरे पानी में चले जाने से हड़कंप मच गया। युवक के नदी की तेज धारा में बह जाने की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक की तलाश में गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ मिश्रपुर गांव के समीप गंगा तट पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि सभी लोग नदी किनारे पार्टी मना रहे थे। इसी दौरान युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में समा गया। युवक को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। घटना की सूचना तत्काल जिगना थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर युवक की तलाश शुरू कराई गई।

गंगा नदी में इस समय तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस की निगरानी में गोताखोर संभावित स्थानों पर युवक की तलाश कर रहे हैं। वहीं, घटना के बाद से युवक के परिजनों और दोस्तों में कोहराम मचा हुआ है।

मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है। पुलिस द्वारा भीड़ को नदी से सुरक्षित दूरी पर रखने के साथ ही घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई है। युवक के नदी में डूबने की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .