
बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, 28 वर्षीय युवक गंभीर घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
बीजपुर। सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार 28 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अंजानी स्कूल के पास हुआ, जहां अचानक बाइक अनियंत्रित होने से युवक सड़क पर गिर पड़ा। दुर्घटना में उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
घायल युवक की पहचान बभनी निवासी सुरेश गोंड (28) पुत्र रामचरन गोंड के रूप में हुई है। बताया गया कि सुरेश गोंड बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान अंजानी स्कूल के पास अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस सेवा की मदद से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, घायल युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।